ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरजसपुर नगर पालिका में कार्मिकों के पटल बदले

जसपुर नगर पालिका में कार्मिकों के पटल बदले

जसपुर। दस साल के बाद नगर पालिका में कार्मिकों के पटल बदले गए हैं। ईओ ने अध्यक्ष की सहमति के बाद आसिफ को पीएम आवास योजना का तो कपिल को टैक्स का भार...

जसपुर नगर पालिका में कार्मिकों के पटल बदले
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 13 Jun 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जसपुर। दस साल के बाद नगर पालिका में कार्मिकों के पटल बदले गए हैं। ईओ ने अध्यक्ष की सहमति के बाद आसिफ को पीएम आवास योजना का तो कपिल को टैक्स का भार दिया है। पालिका में करीब 26 कर्मियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

नगर पालिका के ईओ जगदीश चन्द्रा ने बताया कि आरएन झा को प्रधान लिपिक बनाया है। कपिल कुमार को टैक्स के साथ कैशियर आदि की जिम्मेदारी दी है। रामरतन को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों के अलावा डिस्पेज, सेवा का अधिकार का काम सौंपा है। अनिल कुमार को निर्माण, वाद, सूचनाधिकार आदि का दायित्व दिया है। आसिफ सिद्दीकी को पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन, सोलिड वेस्ट समेत कई जिम्मेदारी दी गई है। वसीम अहमद को सीएम हेल्प, दीन दयाल योजना का भार सौंपा है। हफीज अहमद को स्टोर ई नगर सेवा और लाइसेंस का काम दिया गया है। इसके अलावा अन्य कर्मियों को काम दिए गए है।

चीनी मिल में चार कर्मचारियों का कार्य विभाजन

जसपुर। जीएम अनिल कुमार चन्याल ने चार कार्मिकों के कार्यों में विभाजन किया है। प्रधान मुख्य रयासन विद चरनजीत सिंह, रसायनविद राहुल, देवेंद्र कुमार एवं प्रधान लेखाकार मनोज चौहान को उनके पदों के अलावा अन्य दायित्व भी दिए हैं। जीएम चन्याल ने बताया कि मिल में पारदर्शिता लाने को कार्य बांटे गए है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें