टी -20 क्लब ने समाजसेवी एसपीगुप्ता का जन्मदिन मनाया
बाजपुर रोड स्थित सत्ता जी के बाग में टी -20 क्लब के तत्वावधान में बुधवार को क्लब सदस्य 86 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी एसपी गुप्ता का जन्म दिन पगड़ी पहनाक

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्ता जी के बाग में टी-20 क्लब के तत्वावधान में बुधवार को क्लब सदस्य 86 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी एसपी गुप्ता का जन्म दिन पगड़ी पहनाकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्लब सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह तथा सर्वेश यादव ने गीतों के साथ जन्म दिन को यादगार बनाया। यहां अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेश गुप्ता, शंभूनाथ अग्रवाल, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, चक्रेश जैन, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष सुरेश गोयल, राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, डॉ. योगराज सिंह, प्रमोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


