Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsCattle Protection Squad Arrests Individual for Selling Banned Meat in Kunda
प्रतिबंधित मांस बेच रहे एक आरोपी को दबोचा

प्रतिबंधित मांस बेच रहे एक आरोपी को दबोचा

संक्षेप: गौ वंश संरक्षण स्कवायड ने थाना कुंडा क्षेत्र में एक घर से प्रतिबंधित मांस बेचने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से 43 किलो मांस बरामद किया।

Thu, 11 Sep 2025 06:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर, संवाददाता। गोवंश संरक्षण स्कवायड ने थाना कुंडा क्षेत्र में एक घर से प्रतिबंधित मांस बेचने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से 43 किलो मांस बरामद किया। आरोपी कें खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार शाम गोवंश संरक्षण स्कवायड कुमाऊं परिक्षेत्र प्रभारी एसआई पुष्कर बेलवाल ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ कुंडा थाना पुलिस को साथ लेकर ग्राम इस्लामनगर के एक घर में छापा मारा। जहां प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था। पुलिस को देखते ही मांस बेच रहे व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. आरिफ पुत्र साबिर हुसैन बताया। आरोपी ने बताया कि काले रंग की पॉलीथिन में प्रतिबंधित रखा हुआ है, जिसको वह बेचने के लिए फरीद नगर, ठाकुरद्वारा निवासी फईम नाम के व्यक्ति से लेकर आया है। टीम ने पुश चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश कुमार को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया। जिसमें बरामद मांस गोवंशीय पशु का होना पाया गया। एसआई पुष्कर बेलवाल ने बताया मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।