चैती मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई महिला का पर्स चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

चैती मेले में सोमवार तड़के मां बाल सुंदरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई शुगर मिल बाजपुर निवासी ऊषा रानी का भीड़ उमड़ने के बीच किसी ने उनका पर्स काट लिया।

चैती मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई महिला का पर्स चोरी

काशीपुर। चैती मेले में सोमवार तड़के मां बाल सुंदरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई शुगर मिल बाजपुर निवासी ऊषा रानी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, चेन और नकदी रखी थी। ऊषा ने बताया कि मंदिर में अत्यधिक भीड़ थी और वह लाइन में लगी थीं। इसी दौरान किसी ने उनके कंधे पर टंगे बैग को काटकर छोटा पर्स चोरी कर लिया। इससे पहले खोखरा मंदिर में भी दो महिलाओं की चेन चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं। आईटीआई चौकी प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है, जबकि पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्होंने चैती मेला परिसर में बनी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।