ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरपत्नी वापस करने को मांगे दो लाख

पत्नी वापस करने को मांगे दो लाख

पति ने एक महिला समेत दो लोगों पर पत्नी को बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी को वापस करने की एवज में ये लोग दो लाख रुपये मांग रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच...

पत्नी वापस करने को मांगे दो लाख
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरWed, 21 Aug 2019 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

पति ने एक महिला समेत दो लोगों पर पत्नी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी को वापस करने की एवज में ये लोग दो लाख रुपये मांग रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी अशोक कुमार ने धारा 156(3) के तहत न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। कहा उसकी शादी यूपी थाना स्वार जिला रामपुर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। इससे उसके चार बच्चे हुए। बताया 23 अक्तूबर 2018 को जब वह ड्यूटी कर घर पहुंचा तो पता चला कि उसकी पत्नी चारों बच्चों को लेकर बिना बताए कहीं चली गई। खोजबीन करने पर उसकी पत्नी गड्ढा कॉलोनी निवासी सविता देवी पत्नी सोमपाल सिंह के घर मिली। कहा सविता की संगत असामाजिक आपराधिक प्रवृति के लोगों के साथ है। एक जनवरी 2019 को उसकी पत्नी सविता के बहकाये में आकर घर में रखे 10 हजार रुपये और जेवरात लेकर चली गई। खोजबीन करने पर वह फिर सविता के साथ ग्राम सरवरखेड़ा में मिली। सविता ने धमकी दी कि उसे वह गलत कामों में शामिल कराकर रहेगी। वह पत्नी को लेकर घर आ गया। 25 फरवरी 2019 को जब वह अपनी ड्यूटी गया तो सविता अपने साथ एक अन्य महिला को लेकर उसके घर आई। वह उसकी पत्नी को और बड़े लड़के के साथ ही घर में रखी 50 हजार की नगदी लेकर चली गई। कहा अब सविता उसे मोबाइल में फोन कर पत्नी को वापस करने के एवज में दो लाख रुपये की मांग और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रही है। इस पर न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें