कार चालक के खिलाफ दर्ज कराया केस
जसपुर। एक ग्रामीण ने चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाकर उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम अंगदपुर निवासी...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,काशीपुरThu, 29 Sep 2022 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें
जसपुर। एक ग्रामीण ने एक युवक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाकर उसकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम अंगदपुर निवासी नागेंद्र सिंह ने कहा कि 24 अगस्त को वह अपनी पत्नी चंद्रप्रभा, नातिन तनु के साथ बाइक से जसपुर से अपने घर जा रहे थे। गांव के पास पीछे से आ रही कार के चालक ने लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे उसकी पत्नी चंद्रप्रभा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी कोतवाल अनिल जोशी ने बताया मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।