ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरदहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर केस

जसपुर। विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले...

दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच  पर केस
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 05 Aug 2022 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जसपुर। मोहल्ला दिल्ला सिंह निवासी अंशु ने कहा कि उसकी शादी 5 फरवरी 2017 को मनोज कुमार निवासी श्यामनगर से हुई थी। शादी के बाद पति मनोज कुमार, ससुर महेंद्र सिंह, सास कुसुम देवी, ननद मोनी, देवर पवन कुमार, कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करने लगे। 22 मार्च 2022 को उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे लेकर देहरादून झंडा मेले में उसके पुत्र वंश का मुंडन कराने गए। आरोप है कि लौटते समय हरिद्वार में गंगा में स्नान करते समय सास और ननद के पति ने उसे गंगा में धक्का दे दिया। किसी अजनबी व्यक्ति ने उसे बचाया। कहा कि 26 मार्च को उसके पिता ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने आए तो उनसे भी ससुरालियों ने ढाई लाख रुपये दहेज में देने की मांग की। तब से वह अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें