Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsCar Collision with Auto in Bazpur Injures Seven Including Pregnant Woman
बाजपुर में सवारियों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर,

बाजपुर में सवारियों से भरे ऑटो को कार ने मारी टक्कर,

संक्षेप:

शुक्रवार को नैनीताल रोड स्थित ग्राम नमूना में एक तेज रफ्तार कार ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क किनारे पलट गया। ऑट

Fri, 28 Nov 2025 06:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

बाजपुर, संवाददाता। नैनीताल रोड स्थित ग्राम नमूना में शुक्रवार को एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादस में ऑटो सड़क किनारे पलट गया। वहीं ऑटो में सवार एक गर्भवती महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्राम भटपुरी से ऑटो में सवार होकर गर्भवती महिला सलोनी, सुरेश चंद, निशा, छोटे लाल, निहाल ओर ऑटो चालक विपिन बाजपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक कार ने अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो पलट गया। सड़क पर घायलों की चीख पुकार मच गई, जिन्हें आसपास के लोगों उप जिला चिकित्सालय में लेकर गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया। वहीं हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। थाना बाजपुर प्रभारी नरेश चौहान ने बताया बाजपुर पुलिस ने बताया कि मार्ग दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।