ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरकाबीना मंत्री आर्य ने दिए प्रत्याशियों को जीत के टिप्स

काबीना मंत्री आर्य ने दिए प्रत्याशियों को जीत के टिप्स

समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के चुनावी कार्यालय में पहुंचकर सभी वार्ड प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को...

काबीना मंत्री आर्य ने दिए प्रत्याशियों को जीत के टिप्स
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरMon, 01 Jul 2019 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार के चुनावी कार्यालय में पहुंचकर सभी वार्ड प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स दिये।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री आर्य अपने पुत्र नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ मेन रोड स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। आर्य ने कहा कि इस बार बाजपुर में कमल खिलना तय है। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि वार्डों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने साथ-साथ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजकुमार के लिए भी वोट मांगने होंगे। राजकुमार की जीत आपकी जीत के साथ ही निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बार भाजपा प्रत्याशियों की ही जीत होगी। इस मौके पर भाजपा नगर पालिका प्रत्याशी राजकुमार, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, टिंकू तोमर, मंजीत सिंह राजू, गौरव शर्मा, मुकुंद शुक्लार, तानिया भटनागर, राहुल वर्मा, बलवीर सिंह कालू आदि मौजूद थे।

मुन्ना के घर पहुंच जताया शोक

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के पुत्र अंकुर पांडेय के साथ सड़क दुर्घटना में मारे गये वार्ड नंबर 8 निवासी मुन्ना गिरी के निधन पर शोक जताने उसके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। मंत्री आर्य ने कहा कि बाजपुर उनका परिवार है और मुन्ना उनके ही परिवार का सदस्य था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें