ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरकाशीपुर की बॉक्सर प्रियंका ने चंडीगढ़ की मंजू को हराया

काशीपुर की बॉक्सर प्रियंका ने चंडीगढ़ की मंजू को हराया

रोहतक में चल रही सीनियर नेशनल महिला बॉक्िंसग चैंपियनशिप में काशीपुर की प्रियंका चौधरी ने चंडीगढ़ की मंजू को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रियंका का मुकाबला अब महाराष्ट्र की बॉक्सर से...

काशीपुर की बॉक्सर प्रियंका ने चंडीगढ़ की मंजू को हराया
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरTue, 09 Jan 2018 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

रोहतक में चल रही सीनियर नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर की प्रियंका चौधरी ने चंडीगढ़ की मंजू को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रियंका का मुकाबला अब महाराष्ट्र की बॉक्सर से होगा। रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में छइ से 12 जनवरी तक सीनियर नेशनल महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप हो रही है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर काशीपुर की प्रियंका चौधरी 60 किग्रा भार वर्ग में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग कर रही हैं। बीते सोमवार को प्रियंका ने सिक्किम की माया सुव्वा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया था। मंगलवार को प्रियंका का मुकाबला चडीगढ़ की मंजू से हुआ। प्रियंका ने मंजू को 5-0 से पराजित कर मैच जीत लिया। बुधवार को क्वार्टर फाइनल में प्रियंका का मुकाबला महाराष्ट्र की भाग्यश्री पुरोहित से होगा। प्रियंका ने बताया कि उनका लक्ष्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें