Kashipur News: 75 रक्तदाताओ ने किया रक्तदान
Kashipur News: काशीपुर में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 75 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया और 82 ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस अवसर पर रक्त संग्रहण के लिए डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही, जिसने सभी रक्तदाताओं की प्रशंसा की।
Kashipur News: काशीपुर। मानवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में गढीनेगी शाखा में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमें मिशन के लगभग 75 श्रद्धालु भक्तों ने निस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। जबकि 82 श्रद्धालुओं ने रक्त दान के लिये रजिस्ट्रेशन कराया। रक्त संग्रहित करने हेतु एलडी भटृ राजकीय अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित मौजूद रहीं। केंद्रीय प्रचारक,संत निरंकारी मंडल नेपाल सिंह ने पहुंचकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी सच्ची सेवा भावना के लिए प्रशंसा करी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


