ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरजसपुर में दूसरे दिन 850 गरीबों को बांटे कंबल

जसपुर में दूसरे दिन 850 गरीबों को बांटे कंबल

जसपुर। समाज सेवी अजय अग्रवाल ने अहमदनगर, भरतपुर न्याय पंचायत में आने वाले गांवों के करीब 850 ग्रामीणों को कंबल बांटे। साथ ही इन गांवों के प्रधान,...

जसपुर में दूसरे दिन 850 गरीबों को बांटे कंबल
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 26 Nov 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जसपुर। समाज सेवी अजय अग्रवाल ने अहमदनगर, भरतपुर न्याय पंचायत में आने वाले गांवों के करीब 850 ग्रामीणों को कंबल बांटे। साथ ही इन गांवों के प्रधान, नगर पालिका जसपुर एवं नगर पंचायत महुवाडाबरा के सभासदों का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

शुक्रवार को परिणय वाटिका में कंबल लेने वाले लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। समाजसेवी अजय अग्रवाल एवं उनके पुत्र स्वेतांग अग्रवाल ने करीब 850 महिला पुरुषों को कंबल बांटे। इसके अलावा सभासद एवं गांवों के प्रधानों को भी सम्मानित किया। अजय अग्रवाल ने विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों को भी मंच से सम्मान दिया। गुरुवार को अजय अग्रवाल ने 750 लोगों को कंबल वितरित किये थे। यहां शाहनवाज प्रधान, नजाकत हुसैन, श्वेतांग अग्रवाल, अंकुर बिश्नोई, मुकेश प्रधान, राजीव कुमार, राजाराम राजपूत, संजय राजपूत, सलीम इदरीसी, आरपी सिंह, सुधीर अग्रवाल, महेंद्र सिंह, नरेश सागर आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें