ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरबाजपुर में किसान आंदोलन की जीत पर बांटे कंबल

बाजपुर में किसान आंदोलन की जीत पर बांटे कंबल

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की जीत पर गुरुनानक सेवा दल से जुड़े सदस्यों ने गरीबों को कंबल वितरित किये। इन लोगों ने कहा कि पहले दिनों से इन्होंने...

बाजपुर में किसान आंदोलन की जीत पर बांटे कंबल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,काशीपुरMon, 13 Dec 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की जीत पर गुरुनानक सेवा दल से जुड़े सदस्यों ने गरीबों को कंबल बांटे। कहा पहले दिनों से इन्होंने प्रार्थना मांगी थी जिस दिन ये आंदोलन वापस होगा उस दिन गरीबों को कंबल बांटेंगे।

सोमवार को गुरुनानक सेवा दल से जुड़े कार्यकर्ता भगत सिंह चौक पर पहुंचे। उन्होंने किसान आंदोलन की जीत पर 50 निर्धन लोगों को कंबल बांटे। गुरु नानक सेवादल के प्रधान महक राज सिंह ने कहा किसानों ने एक लंबी लड़ाई के बाद जीत हासिल की है। कहा कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य सर्दी के मौसम में निर्धन लोगों को ठंड से बचाना है। यहां सिमरनजीत सिंह, हरपिंदर सिंह, परमजोत सिंह, नरेंद्र सिंह, जसविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, संत सिंह, सरबजीत सिंह, हरेंद्र सिंह रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें