हिंदू वाहिनी और भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

काशीपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने हिंदू वाहिनी संगठन के सहयोग से माँ बालसुंदरी मंदिर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। पदाधिकारियों और मातृशक्ति ने मंदिर की साफ-सफाई में भाग लिया और श्रद्धालुओं को मीठा जल वितरित किया। इस अभियान ने धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाया।

हिंदू वाहिनी और भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने हिंदू वाहिनी संगठन के साथ मिलकर माँ बालसुंदरी मंदिर परिसर में आयोजित विशाल स्वच्छता एवं सफाई अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री चंद्रिका फोगाट ने श्रद्धालुओं एवं आमजन को मीठा जल वितरित किया। वहीं कविनगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष राधा चौहान ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में सफाई कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूजा अरोड़ा, नगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रसिका सक्सेना, प्रतिभा मिश्रा, बबिता वर्मा, करुणा बिश्नोई, रानी यादव, प्रियंका पाल, सरिता कश्यप, प्रियंका मिश्रा, किरन फर्त्याल, नेहा चौहान,सुमिता चौहान,नेहा भारद्वाज,शशी जोशी एवं डिम्पल कांबोज सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान मीठा जल वितरण एवं श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।