भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी का हुआ गठन
काशीपुर में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया गया। डिंपल कंबोज, सीमा जेस और सुनीता चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि अन्य सदस्यों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।

काशीपुर संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा आवास विकास मंडल की अध्यक्ष पूजा शर्मा ने महिला मोर्चा की कार्यकारणी का विस्तार किया गया। शुक्रवार को बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। पूजा शर्मा ने अपनी टीम में डिंपल कंबोज, सीमा जेस और सुनीता चौहान को मंडल उपाध्यक्ष, मीना शर्मा और रेनू सिंह को मंडल महामंत्री, गायत्री देवी, मीना चौहान और अनीता रावत को मंडल मंत्री, किरन रावत को मंडल कोषाध्यक्ष, लता चौहान को मंडल मीडिया प्रभारी, कविता को मंडल सोशल मीडिया संयोजक और मीना शर्मा को आईटी संयोजक का दायित्व दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


