Kashipur News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष से मिले नगर उपाध्यक्ष राणा
हिन्दुस्तान, काशीपुर
Kashipur News: भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार,तरुण बंसल से शिष्टाचार भेंटकर विधानसभा के समसामयिक विषयों

Kashipur News: जसपुर। भाजपा नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान दीपक राणा ने विश्वास जताया कि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन मजबूती से काम कर रहा है और इस बार जसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने तरुण बंसल को जसपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और उन्हें जसपुर आने का आग्रह किया।


