ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरभाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सुनी वन गुर्जरों की समस्या

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सुनी वन गुर्जरों की समस्या

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने वन गुर्जरों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वन गुर्जरों ने जानवरों के लिये चारे की समस्या को...

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सुनी वन गुर्जरों की समस्या
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरTue, 27 Sep 2022 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने वन गुर्जरों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वन गुर्जरों ने जानवरों के लिये चारे की समस्या को प्राथमिकता से रखते हुए इसके निराकरण की मांग की। साथ ही सीएम पुष्कर धामी को पत्र भेजा।

मंगलवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत वन गुर्जरों के खत्तों में पहुंचे। उन्होंने गुर्जरों से बात कर उनके सामने आ रही दिक्कतों को जानने का प्रयास किया। गुर्जरों ने उनके समक्ष जानवरों को चारे की दिक्कत रखी। प्रदेश प्रवक्ता ने इस परेशानी को सीएम के समक्ष रख उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने डीएफओ से वार्ता कर जानवरों के लिये चारे की व्यवस्था कराने को भी कहा। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण कर इसके संरक्षण का भी संकल्प लिया। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य रंजीत सिंह, अमित चौहान, प्रमोद दिवाकर, वसीर अहमद, मोहम्मद कासिम उर रहमान, शराफत अली, चंद्रपाल, गुलाम नबी, शमशेर अली, गुलाम चेची, हाजी सफी, शकूर, मोहम्मद शफी, लुनिया गंज, इरशाद अली, आमिर रजा, गुलाम मुस्तफा, वजीर रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें