ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरभाजपा महिला मोर्चा ने 100 कन्याओं का पूजन किया

भाजपा महिला मोर्चा ने 100 कन्याओं का पूजन किया

भाजपा महिला मोर्चा ने कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र की 100 कन्याओं का पूजन किया...

भाजपा महिला मोर्चा ने 100 कन्याओं का पूजन किया
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 17 Oct 2021 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा महिला मोर्चा ने कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्षेत्र की 100 कन्याओं का पूजन किया गया।

प्रदेश भर में भारतीय जनता पार्टी बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर के रामलीला भवन में भाजपा महिला मोर्चा ने विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमाऊं सोशल मीडिया की सह प्रभारी रश्मि रस्तोगी ने मां दुर्गा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर दिया। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की 100 कन्याओं का पूजन किया। कुमाऊं सोशल मीडिया की सह प्रभारी रश्मि रस्तोगी ने कहा नौ दिन सभी लोग कन्याओं का पूजन करते हैं, लेकिन हमें 365 दिन कन्याओं का सम्मान और पूजन करना चाहिए। इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां जिला महामंत्री उमा जोशी, यशोदा जोशी, कुसुम सैनी, लता गोयल, पूजा जिंदल, शकुंतला देवी, प्रतिमा, उर्मिला कांडपाल, दीपा, संजना, सीमा, विकास गुप्ता, यशपाल राजहंस रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें