बाजपुर में कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका,

Feb 12, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

गुरूवार को भाजपा नेता राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों को भारी झटका लगा। कांग्रेस और बसपा छोड़कर दर्जनों नेताओं व क

बाजपुर में कांग्रेस और बसपा को बड़ा झटका,

बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को भाजपा नेता राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों को झटका लगा। कांग्रेस और बसपा छोड़कर कई नेता-कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महुआखेड़ा गंज से तीन बार के लगातार सभासद और कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। वहीं, महुआ खेड़ागंज (विजयनगर) के मौजूदा सभासद जगदीश सिंह ने बसपा को अलविदा कहकर भाजपा की सदस्यता ली। इनके अलावा नगर पालिका परिषद महुआ खेड़ागंज से बसपा प्रत्याशी रहे सलीम अंसारी ने भाजपा को समर्थन दिया। बरखेड़ा पांडे के पूर्व प्रधान सरफराज छोटू ने भी भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन घोषित किया।

महुआ खेड़ागंज के पूर्व सभासद मोहम्मद रिजवान, और रईस अहमद ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। इसके अलावा भी कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।