भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
बाजपुर, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नौ अगस्त को आगमन को लेकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियां...

बाजपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नौ अगस्त को आगमन को लेकर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।
शनिवार देर शाम आयोजित हुई बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने बताया कि महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त को वह रामलीला मैदान पहुंचेंगे। कहा कि उनके स्वागत को भव्य बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि गांव महेशपुरा से 200 बाइकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष रैली के साथ रामलीला मैदान पहुंचेंगे। बैठक में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार, राकेश गुप्ता, विकास गुप्ता, विरेंद्र बिष्ट, गोपाल कोछड़, विमल शर्मा, परविंदर विर्क, प्रवीण, कन्नू जोशी, दलीप सिंह, उमा जोशी, अमित चौहान, चौधरी कुंवर पाल, सोनू राठौर आदि मौजूद रहे।