Kashipur News: विधानसभा विस्तारकों को दिया जीत का मूल मंत्र
Kashipur News: काशीपुर में भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रदेश प्रभारी राम माधव ने विस्तारकों से सक्रिय कार्यकर्ताओं, मोर्चों और प्रकोष्ठों के साथ समन्वय बनाने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को कहा। 2027 विधानसभा चुनाव में जीत के लिए उन्हें अपने क्षेत्रों में जनता के बीच रहने का निर्देश देकर रवाना किया गया। बुधवार को विधानसभा प्रभारियों का वर्ग होगा।

Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। भाजपा के दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग में पहले दिन विस्तारकों को जीत का मूल मंत्र देकर अपने-अपने क्षेत्रों में रवाना किया गया। विस्तारकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रकोष्ठ व मोर्चों को साथ लेकर भाजपा का परचम लहराने का आह्वान किया गया। मंगलवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग का दीप प्रज्ज्वलन के बाद वंदेमातरम् गीत के साथ शुभारंभ किया गया। वर्ग में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर विस्तारकों को मूल मंत्र दिया गया। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा कि सभी विस्तारक अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर विधानसभा के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें। साथ ही बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पूरी तरह सक्रिय किया जाए, ताकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत से विजय हासिल कर सके। इन दिशा-निर्देशों के बाद सभी विस्तारकों को पूरी ऊर्जा और जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना कर दिया गया। कहा कि चुनाव तक सभी विस्तारक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनता के बीच रहेंगे। संचालन प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने किया।
विधानसभा प्रभारियों का वर्ग
आज होगा विधानसभा प्रभारियों का वर्ग
काशीपुर। दो दिवसीय वर्ग में बुधवार को विधानसभा प्रभारियों का वर्ग होगा। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्र नाथ शर्मा, अरविंद मेनन, प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज आदि मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
ये रहे मौजूद
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, मेयर दीपक बाली, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, मोहन बिष्ट, लवीश अरोरा, अमित सिंह, सुशील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता, समरपाल सिंह, राजीव अरोरा, जिला कार्यालय सचिव मनोज मनराल, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, अनुज महरोत्रा, सर्वेश शर्मा शशि आदि रहे।


