ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरभाजपा का 40% अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा का 40% अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य

भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में इस बार 40% अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं 100 से अधिक सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य की उपाधि दी...

भाजपा का 40% अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 12 Jul 2019 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान में इस बार 40% अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, 100 से अधिक सदस्य बनाने वाले को सक्रिय सदस्य की उपाधि दी जाएगी।

बता दें पिछले दिनों भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने सदस्यता अभियान के लिए नगर की कमान धर्मेंद्र कुमार को सौंपी है। यहां धर्मशाला एकत्र हुए भाजपाइयों ने बैठक कर सदस्यता अभियान की योजना तैयार की। कहा कि एक टोल फ्री नंबर पर कॉल करने भाजपा का सदस्य बनाने आदि की जानकारी दी गई। जिला महामंत्री मनोज पाल ने कहा विभिन्न चौराहों, विद्यालयों के बाहर स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। यहां नगर अध्यक्ष बलराम तोमर, अजय अग्रवाल, डॉ.सुदेश, दीपक अरोरा, सुधीर विश्नोई, दीपक गोस्वामी, विनीत चौहान, मलकीत सिंह, रितिका अरोरा, अपेक्स त्यागी, सोमपाल राणा, डा. बाबू सिंह, विमल वर्मा, अजय अग्रवाल, विजेंद्र गहलोत रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें