बाजपुर में मनाया माता मरियम का जन्मोत्सव
निष्कलंक माता मरियम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बरेली धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ. इग्नेशियस डिसूजा ने शांति का संदेश दिया। इस दौरान हजारों...
निष्कलंक माता मरियम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बरेली धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ. इग्नेशियस डिसूजा ने शांति का संदेश दिया। इस दौरान हजारों लोगों ने चर्च में प्रार्थना कर शोभायात्रा निकाली।
रविवार को सेंट मैरी चर्च में आयोजित जन्मोत्सव में भजन-कीर्तन व आराधना, माला-विनती तथा चंगाई का आशीष के बाद शोभायात्रा निकाली गई। धर्माध्यक्ष डॉ. डिसूजा ने कहा कि निष्कलंक माता मरियम को समर्पित सेंटमैरी चर्च तीर्थ स्थल पूरे देश के छह तीर्थ स्थलों में से एक है। कहा कि माता मरियम की कोख से प्रभु यीशु स्वयं अवतरित हुए। पूरा कैथोलिक समाज माता का स्मरण करता है। इसी प्रकार बाजपुर पल्ली पुरोहित फादर फ्रांसिस पिंटो सहित धर्म प्रांत के तमाम पुरोहितों द्वारा चंगाई की प्रार्थना की गई। यहां फादर मौरिस, फादर विवियन, अशोक, सिस्टर सोसन, दीप्ति जॉनस, शोभा, डोनाल्ड गौरव आदि रहे।