गर्मी में बच्चों ने पक्षियों के लिए पानी कराया मुहैया
काशीपुर में बच्चों ने पक्षियों के लिए जल पात्र का वितरण किया। गर्मियों में पक्षियों को पानी की कमी न हो, इसके लिए कॉलोनी वासियों से जल भरने की अपील की गई। इस प्रयास से पक्षियों की जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। बच्चों ने सुंदर नारे भी लगाए।

काशीपुर। वर्तमान पर्यावरण चुनौतियों के युग में जैव विविधता जीवन के अस्तित्व की कुंजी है। यह प्रकृति के साथ हमारे रिश्ते को नए सिरे से परिभाषित करने पर बल देता है।
पक्षियों के लिए जल पात्र का वितरण
इसी थीम को आत्म सात करते हुए बाजपुर रोड स्थित रामपूरम एक्सटेंशन कॉलोनी के बच्चों द्वारा पक्षियों के पीने के लिए जल पात्र का वितरण किया गया तथा कॉलोनी वासियों से अनुरोध किया गया कि आप इसमें हमेशा जल भर कर रखें जिससे पक्षी पानी पी सके और उन्हें इतनी भयानक गर्मी में भी पानी की कमी महसूस ना हो। अक्सर हम देखते हैं कि पशु पक्षी इस भयंकर गर्मी में पानी पीने के लिए तड़पते रहते हैं । यह हमारा छोटा सा प्रयास उनके लिए जल उपलब्धता को सुनिश्चित कर सकता है।
जल श्रोतों की कमी
आप देख सकते हैं कि इतनी गर्मी में हमारे आसपास के सभी जल श्रोत सूखे हुए हैं ।अतः इन पशु पक्षियों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है ।अतः यह हम सब का प्रयास होना चाहिए कि उनके लिए हम पानी की व्यवस्था करें ।अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो यह पक्षी विलुप्त होने के कगार में पहुंच सकते हैं। और हमारी भावी पीढ़ियां इन्हें देखने से वंचित हो सकती है।
बच्चों का योगदान
बच्चों ने सुंदर नारे भी लगाए जैसे एक प्याला पानी, एक प्याला दाना , चिड़ियों का लगा रहेगा आपके घर आना जाना। इस कार्यक्रम में गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार, भाविका ,अद्विका, सहित अन्य बच्चे मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


