Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsBeautiful Performance of Krishna s Butter Theft in Kashi 7th Day of Raasleela
गोपियों के घर माखन चोरी की झांकियां देख दर्शक मंत्रमुग्ध

गोपियों के घर माखन चोरी की झांकियां देख दर्शक मंत्रमुग्ध

संक्षेप:

काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में चल रही वृंदावन के कलाकारों द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला के सातवें दिन श्रीकृष्ण की गोपियों के घर माख

Sep 03, 2025 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में चल रही वृंदावन के कलाकारों की श्रीकृष्ण रासलीला के सातवें दिन मंगलवार को गोपियों के घर माखन चोरी की लीला का सुंदर मंचन हुआ। श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यशोदा मैया और गोपियों द्वारा श्रीकृष्ण को चोरी करते पकड़े जाने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। महंत बाबा लखनदास जी महाराज ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु रासलीला का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। रासलीला के आठवें दिन बुधवार को जालंधर वध का मंचन किया जाएगा। यहां मुख्य यजमान सौरभ सक्सेना, डॉ. विकास गहलोत, डॉ. प्रियांक चौहान, पंडित केवलानंद जोशी, राजेश शर्मा, विपिन गहलोत, वीरभान बाठला, राजकुमार यादव, डॉ. प्रियांक चौहान, अमित कुमार शर्मा, शालिनी शर्मा, विनय गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, मुकेश शर्मा, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।