Kashipur News: बाजपुर में नियमितीकरण की मांग को लेकर पालिका कर्मियों ने निकाला मौन जुलूस

हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

Kashipur News: बाजपुर के सफाई कर्मचारियों ने नियमितिकरण और अन्य मांगों के लिए रविवार को मौन जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन नियमितीकरण की मांग पर अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।

Kashipur News: बाजपुर में नियमितीकरण की मांग को लेकर पालिका कर्मियों ने निकाला मौन जुलूस

Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। पालिका के सफाई कर्मचारियों ने नियमितिकरण व अन्य मांगों को लेकर रविवार को मौन जुलूस निकाला। साथ ही मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।जुलूस पालिका परिसर से शुरू हुआ जो नगर के मुख्य मार्ग और भगत सिंह चैक होते हुए पालिका कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से नगर की सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाओं की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से संभाल रहे हैं। इसके बावजूद लंबे समय से अस्थायी रूप से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा रहा है।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी आंदोलन के दौरान मांगों के निस्तारण का भरोसा देकर हड़ताल समाप्त कराई थी, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ठोस कदम न उठाए जाने से आहत होकर उन्हें दोबारा काम बंद हड़ताल की राह चुननी पड़ी। कर्मियों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक नियमितीकरण समेत अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सीताराम तिवारी, सुरेश कुमार लाला, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, सुरेश कुमार मिल्ले, कृष्णावतार प्रेमी, सुनील बाबा, देव सिंह, विकास कुमार, आकाश कुमार, आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पालिका व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़काशीपुरKashipur News: बाजपुर में नियमितीकरण की मांग को लेकर पालिका कर्मियों ने निकाला मौन जुलूस