Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsBajpur Block Chief Election Congress Supporters Raise Concerns Over Administration s Role
धांधली हुई तो बाजपुर कोतवाली में करेंगे सामूहिक आत्महत्याःजगतार बाजवा

धांधली हुई तो बाजपुर कोतवाली में करेंगे सामूहिक आत्महत्याःजगतार बाजवा

संक्षेप:

गुरुवार को होने वाले ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सर गर्मियां तेज है। पूरे जिले में सबसे हॉट सीट बन चुकी बाजपुर ब्लॉक प्रमुख सीट को लेकर कांग्रेस प्रत्य

Aug 13, 2025 07:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share Share
Follow Us on

बाजपुर, संवाददाता। जिले में सबसे हॉट सीट बन चुकी बाजपुर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों की एक बैठक बुधवार को गुरुद्वारा सिंह सभा परिसर में हुई। बैठक में किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने चुनाव में प्रशासन की भूमिका पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन भाजपा सरकार के दबाव में एजेंट की तरह काम कर रहा है। अगर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में धांधली हुई तो वह लोगों के बाजपुर कोतवाली में सामूहिक आत्मदाह कर लेंगे। बुधवार को हुई बैठक में बाजवा ने कहा अगर प्रशासन तानाशाही दिखाएगा तो फिर उनके पास कोई और विकल्प नहीं रह जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाजवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घरों में जाकर उनके परिजनों से गाली-गलौज कर धमका रहा है। कहा कि ऐसा लग रहा है कि यहां चुनाव किसी पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं बल्कि पुलिस लड़ रही है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि यह पूरा काम भाजपा सरकार के दबाव में किया जा रहा है। चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों के घर में पहुंच कर पुलिस उन्हें दबाव में ले रही है। उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। कहा कि गुरुवार को बाजपुर की सड़कों पर लोगों का हुजूम उतरेगा और यदि प्रशासन ने चुनाव में कोई हेराफेरी की तो फिर इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। बैठक में प्रताप सिंह संधू, राजेंद्र बेदी, हरप्रीत निज्जर, विक्की रंधावा आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। यहां काका नामधारी, अमर रंधावा, गुरप्रीत सिंह, सोहन सिंह, परविंदर सिंह, राजकिशोर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।