ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरबाजपुर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित

बाजपुर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित

बाजपुर। भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुट जाने का आह्वान किया गया। रविवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल कार्यकारिणी...

बाजपुर भाजपा मंडल की बैठक आयोजित
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSun, 11 Oct 2020 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजपुर। भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जुट जाने का आह्वान किया गया। रविवार को सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र चैहान ने किया। बैठक में विकास गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने को कहा। वहीं प्रभारी सुरेंद्र चैहान ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। कहा कि एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा सीएम त्रिवेंद्र रावत के किये गये जनहित के कामों को आधार बनाकर भाजपा प्रदेश में परचम लहरायेगी। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर गोपाल कोछड़, एनडी जोशी, महेंद्र सिंह, डा.गुरप्रीत सिंह, बिट्टू चैहान, अमित चैहान, दलीप सिंह, रघुवीर सिंह सहोता, बहादुर भंडारी, बृजेश यादव, प्रमोद कुमार, पप्पू कोहली, यशोदा जोशी, शकुंतला देवी आदि लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें