जसपुर के भोगपुर डाम मेले में कराई गई कुश्ती
बैसाखी पर्व पर नगर एवं देहात के गुरूद्वारों में अखंड पाठ कर लंगर छका गया। वहीं, ग्राम भोगपुर में लगे मेले में कुश्तियॉ कराई गई।

शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। बैसाखी पर्व पर नगर एवं देहात के गुरुद्वारों में अखंड पाठ कर लंगर छका गया। वहीं, ग्राम भोगपुर में लगे मेले में कुश्तियां कराई गईं। मंगलवार को जसपुर समेत पतरामपुर, कलियावाला, कल्याणपुर, गोंविदपुर, मलपुरी, सीपका, हजीरो आदि गुरुद्वारों को सजाया गया था। पूरे दिन गुरुद्वारों में मत्था टेकने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अंखड पाठ के बाद लंगर छका गया तथा बैसाखी पर्व के बारे में बताया गया। वहीं, भोगपुर डाम में लगे वार्षिक मेले में दुकानों को लगाया गया था। गुरुदारे में पाठ कराया गया। मेले में दंगल का आयोजन कर दूरदराज से आए पहलवानों की कुश्तियां कराई गईं।
दंगल को देखते हुए पुलिस व्यवस्था की गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


