आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म का प्रयास
क युवक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर हाथापाई भी की। बाद

काशीपुर, संवाददाता। एक युवक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका मुंह बंद कर हाथापाई भी की। बाद में वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 दिसंबर, 2024 को वह फील्ड में थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसमें उससे महालक्ष्मी किट के लाभार्थियों के फार्म जमा करने के लिए कहा गया। जिस पर दोपहर करीब 12 बजे वह फार्म लेने के लिए अपने घर पहुंची। इसी दौरान सतीश गौतम पुत्र चेतराम पीछे से उसके घर में घुस आया और घर में अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। आरोपी ने हाथापाई कर उसे काबू में करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने मुहं दबाकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।