एक ही मकान दो बार बेचने का आरोपी गिरफ्तार
जसपुर में एक महिला ने अर्जुन सिंह पर आरोप लगाया कि उसने एक ही मकान को दो बार बेचा। महिला ने 2024 में 5.90 लाख रुपये में मकान खरीदा और रजिस्ट्री कराई। जब महिला ने मकान खाली करने को कहा, तो पता चला कि अर्जुन ने उसे अपने बहनोई को भी बेचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जसपुर। एक ही मकान को दो बार बेचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम मेघावाला निवासी रूबीना परवीन पत्नी शाहनबाज खान ने बताया कि वर्ष 2024 में गांव के ही अर्जुन सिंह पुत्र बत्तू सिंह से 5.90 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। महिला ने रकम अदा करने के बाद मकान की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज भी करा लिया था। बताया गया कि बाद में अर्जुन और उसकी पत्नी बबीता ने दूसरा मकान खरीदने की बात कहकर कुछ समय तक उसी मकान में किरायेदार के रूप में रहने की अनुमति ले ली। जब रूबीना परवीन ने मकान खाली करने को कहा तो पता चला कि आरोपी अर्जुन मकान को अपने बहनोई को भी बेच चुका था और उसकी रजिस्ट्री भी करा दी थी।
पीड़िता ने कोर्ट के जिरए केस दर्ज कराया। कोतवाल राजेश पांडे ने बताया कि आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


