आर्मी स्कूल में लगी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित प्रदर्शनी
काशीपुर। आर्मी स्कूल हेमपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। काशीपुर। आर्मी स्कूल हेमपुर में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधार
काशीपुर। आर्मी स्कूल हेमपुर में मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ चेयरमैन ब्रिगेडियर सुखबीर सिंह ने किया। प्रदर्शनी में एआई आधारित हिल रोड सेफ्टी सिस्टम, एनीमल डिटेक्टर, स्टिक डाउन खेल, रोबो बॉलिंग और प्राइमरी विद्यार्थियों ने कंप्यूटर पर विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर आदि का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने खेल-खेल में सीखने के साधनों, भाषा क्लब से गुरुकुल शिक्षा, श्रव्य प्रसारण, गणित विभाग से त्रिकोणमिति के अनुप्रयोग, गणितीय पहेली, विज्ञान विभाग से स्मार्ट फार्मिंग आदि क्रियाशील मॉडल और उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मालिनी शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी विद्यार्थियों के रचनात्मक प्रवृत्ति का प्रदर्शन ही नहीं बल्कि आने वाले समय की चुनौतियों के अनुरूप समाधान खोजने के लिए तैयार करने का अभ्यास है।
यह सीबीएसई के सृजनात्मक और नवाचार के उद्देश्य को भी पूरा करती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


