आफ़ताब यूथ कांग्रेस के नगरअध्यक्ष बने
Apr 07, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
यूथ कांग्रेस के ऑन लाइन चुनाव में आफ़ताब सैफी अध्यक्ष चुने गए है। जबकि मोइननुददीन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि यूथ कांग्रेस के ऑन लाइन चुनाव
जसपुर। यूथ कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव में आफ़ताब सैफी अध्यक्ष चुने गए हैं। जबकि मोइनुद्दीन को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि यूथ कांग्रेस के ऑनलाइन चुनाव में जसपुर से अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मोइनुद्दीन और आफताब सैफी लाइन में थे। पार्टी सदस्यों ने अध्यक्ष पद के लिए आफताब सैफी को 153 मत डाले तो मोइनुद्दीन को 126 वोट डाले। आफताब सैफी को विजय घोषित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि आफताब सैफी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर विधायक आदेश चौहान समेत कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


