काशीपुर। अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत समिति के सदस्यों ने घर-घर पहुंचकर लोगों से सहयोग राशी एकत्र की। रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान समिति के सदस्य वेदप्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभु विहार कॉलोनी में सहयोग राशि एकत्र की।
कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को बताया कि यह सहयोग राशि इसलिए एकत्र की जा रही है ताकि भव्य मंदिर निर्माण में सभी की भागीदारी हो सके। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कांबोज व वासु शर्मा, एबीवीपी के करण भारद्वाज, आशु दक्ष, सूरजपाल आदि स्वयंसेवक शामिल थे। उधर, आवास-विकास, सुभाष नगर, शक्तिनगर में भी समिति द्वारा गठित टोलियों ने घर-घर जाकर निधि अर्पण का आग्रह किया। इस मौके पर पार्षद राजकुमार सेठी, पुलकित सेठी, अनिल शर्मा, विनोद मुटनेजा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, अमित मित्तल, गुरविंदर सिंह चंडोक, शेष कुमार सितारा, दिव्यांशु अरोरा आदि स्वयंसेवक शामिल रहे।