ABVP Protest Student Leader Rinku Bisht s Hunger Strike Continues for Increased Seats at Kashi Pur College कॉलेज प्रशासन ने एक मांग मानी, अन्य मांगों को भी पूरी करने पर अड़े छात्र, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsABVP Protest Student Leader Rinku Bisht s Hunger Strike Continues for Increased Seats at Kashi Pur College

कॉलेज प्रशासन ने एक मांग मानी, अन्य मांगों को भी पूरी करने पर अड़े छात्र

राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षा में सीटें बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरThu, 28 Aug 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
कॉलेज प्रशासन ने एक मांग मानी, अन्य मांगों को भी पूरी करने पर अड़े छात्र

काशीपुर,संवाददाता। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक व स्नातकोत्तर कक्षा में सीटें बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर एबीवीपी से छात्रसंघ अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार रिंकू बिष्ट का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। वहीं कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की एक मांग मान ली, लेकिन छात्र अन्य मांगों को भी पूरा करने पर अड़े रहे। इस दौरान तहसीलदार पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अनशनकारी छात्र का स्वास्थ्य परीक्षण किया। छात्र नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उसे जबरन उठाया गया तो वह पानी भी त्याग देंगे। गुरुवार को कॉलेज परिसर में समर्थकों के साथ बैठे छात्र नेता रिंकू बिष्ट का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।

वहीं कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की फीस पोर्टल पुन: शुरू करने की मांग मान ली, लेकिन छात्र स्नातक व परस्नातक कक्षाओं में सीटें बढ़ाने, कॉलेज के हर विभाग में शौचालय और पानी की व्यवस्था सुचारू संचालित करने की मांग भी पूरा करने पर अड़ गए। इसी बीच तहसीलदार पंकज चंदोला, पुलिस फोर्स व स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अनशनकारी छात्र नेता का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां किरन सरकार, प्राची सारस्वत,पायल थापा, साक्षी, युक्ता त्रिपाठी, देव गुप्ता, दक्ष शर्मा, सुखचैन संजोता, प्रिंससागर, ऋतुराज, श्रद्धा, गगनदीप, निखिल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।