ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ उत्तराखंड काशीपुरकाशीपुर में आम आदमी पार्टी का कार्यालय खुला

काशीपुर में आम आदमी पार्टी का कार्यालय खुला

निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने मधुवन कॉलोनी में पार्टी कार्यालय खोल दिया है। समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कार्यालय का...

काशीपुर में आम आदमी पार्टी का कार्यालय खुला
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,काशीपुरThu, 02 Feb 2023 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने मधुवन कॉलोनी में पार्टी कार्यालय खोल दिया है। समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

गुरुवार को समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष बिष्ट ने कहा कि पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर रही है। सरकार की सभी योजनाएं लोकहित में होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार का इससे कोई सरोकार नहीं है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में भी गरीब, किसान, निम्न और मध्यम वर्ग के लिए कुछ नहीं है। वहीं, उत्तराखंड सरकार भी हर मोर्चे पर विफल रही है। कहा आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सशक्त भूमिका में है। जल्द प्रदेश में पार्टी के संगठन का विस्तार किया जाएगा। यहां प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष जगतार बाजवा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. युनूस चौधरी, जिला अध्यक्ष सुभाष व्यापारी, महासचिव औद्योगिक विंग प्रवीण कुमार, विधानसभा सचिव अमित रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग मनोज शर्मा रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।