ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरपल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को जागरूकता रैली निकाली

पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को जागरूकता रैली निकाली

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवियों ने पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को जनजागरूकता रैली...

पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को जागरूकता रैली निकाली
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरSat, 14 Sep 2019 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवियों ने पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को जनजागरूकता रैली निकाली।

शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ.मीनाक्षी के निर्देशन में एनएसएस प्रभारी प्रमिला भारती के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकाली। इस दौरान लोगों से 15 सितंबर यानी रविवार को पांच साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का आह्वान किया गया। वहीं प्रधानाचार्य डॉ.मीनाक्षी ने बताया कि छात्रायें टोली बनाकर घर-घर जाएंगी और बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाने को प्रेरित करेंगी। साथ ही मतदाता जागरूकता के अंतर्गत जिन लोगों के मतदान पहचान पत्र नहीं बने हैं, उसको बनवाने में सहयोग करेंगी। इस मौके पर चंद्रकला, रेखा आर्या सहित छात्राएं मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें