ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरविद्युत समस्या समाधान शिविर में आई 73 शिकायतें

विद्युत समस्या समाधान शिविर में आई 73 शिकायतें

विद्युत समस्या समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नए कनेक्शन भी वितरित...

विद्युत समस्या समाधान शिविर में आई 73 शिकायतें
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरWed, 25 Jan 2023 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बाजपुर, संवाददाता। विद्युत समस्या समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण नए कनेक्शन भी वितरित किए।

बुधवार को अनाज मंडी में आयोजित शिविर का शुभारंभ कुमाऊं मंडल के चीफ इंजीनियर अतुल सिंह गर्ब्याल तथा भाजपा नेता राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 73 लोगों ने अपनी विद्युत संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। जहां अधिकारियों ने 38 लोगों की समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान 54 लोगों से 5 लाख 80 हजार राजस्व वसूला गया। यहां अधिशासी अधिकारी विवेक कांडपाल, अनिल वर्मा, गुलशन बुलानी, करम सिंह पड्डा, विमल शर्मा, राकेश गुप्ता, विक्की रंधावा, प्रताप सिंह संधू, समीर पाठक, प्रेम कोरंगा, सन्नी निज्जर, गगन सरना, प्रमोद दिवाकर, प्रियंका दिवाकर आदि रहे।

फोटो कैप्शन 26 बीजेडपी 03 बुधवार को बाजपुर में कैंप लगा समस्याऐं सुनते कुमाऊं चीफ इंजीनियर अतुल सिंह गर्ब्याल।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें