Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur News350th Martyrdom Anniversary of Guru Tegh Bahadur Celebrated with Reverence in Bazpur
बाजपुर गुरूद्वारा साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया गया 350 वां शहीदी दिवस,
संक्षेप:
गुरूवार को सिंह सभा गुरूद्वार साहिब में सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की बहादुरी को समर्पित 350 वां शहीदी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस
Nov 27, 2025 06:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
बाजपुर, संवाददाता। गुरुवार को सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की बहादुरी को समर्पित 350वां शहीदी श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समागम के दौरान जालंधर से आए कथावाचक हरजोत सिंह जख्मी, रागी जत्थे बलवीर सिंह पारस, ढाडी जत्था भाई तनवीर सिंह और हेड ग्रंथी इकबाल सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन पर आधारित कथा पाठ कर उनकी शहादत का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में इससे बड़ा बहादुरी का उदाहरण और कहीं देखने को नहीं मिलता। कहा कि मानवता की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर जी ने अपना व अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, लेकिन जालिमों के आगे अपना सिर नहीं झुकने दिया। गुरु जी का अद्वितीय बलिदान और मानवता के प्रति समर्पण आज भी हमें धर्म, सत्य और स्वतंत्रता के संघर्ष में प्रेरित करता है। इसके बाद गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। यहां गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान कुलविंदर किंदा, अवतार सिंह सैनी, मंगा सिंह, सतनाम सिंह, हरमंदर सिंह, दर्शन सिंह, हरवीर सिंह, सरवन सिंह, बाबा जगजीत सिंह, पलविंदर सिंह, जोगी, जगतजीत सिंह, जसविंदर सिंह आदि थे।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें 
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




