जसपुर शिविर में 117 लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें

Jan 31, 2026 07:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share

जन शिविर में 117 लोगों ने अपने शिकायतें दर्ज कराई। अफसरों ने मौके पर 35 शिकायतों का निस्तारण कर शेष शिकायतों को अफसरों को निस्तारित करने के आदेश दिए

जसपुर  शिविर में 117 लोगों ने दर्ज कराई शिकायतें

जसपुर, संवाददाता। ग्राम तालवपुर इंका में शनिवार को आयोजित जन शिविर में 117 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए अफसरों को निर्देश दिए गए। शिविर में अधिकांश शिकायतें बिजली, पानी,सड़क, राशन कार्ड,पेंशन की आई। शिविर में विधायक आदेश चौहान, एसडीएम अभयप्रताप सिंह, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, सांसद प्रतिनिधि तीरथ सिंह व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि जन शिविरों का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। शिविर में 657 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ. आशु सिंघल ने तीन दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए। सीडीपीओ इंदिरा बर्गली ने पांच महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की, पांच बच्चों का अन्नप्राशन,पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। लेबर इंस्पेक्टर बलराम ने 50 मजदूरों को कंबल,टूल किट बांटे। किसान सेवा सहकारी समिति एमडी एमएल वर्मा ने दो लोगों को बिना ब्याज के 1.5 लाख रुपये का ऋण दिलाया। महिला उत्थान के लिए एमडी अरुण सोलंकी का आभार जताया। यहां एआर एचसी खड़ूरी, तहसीलदार दलीप सिंह, बीडीओ केके कांडपाल, सीएमएस डॉ. धीरेंद्र प्रधान कविता, ह्दयेश चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख प्रगट पन्नू, सनी पधान, मनप्रीत लाडी, गौतम गिरी, शीतल जोशी, विमल सागर, डॉ. सुधांशु, दीपक, गौरव रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।