ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरकाशीपुर में 11 लोगों को किया क्वारंटाइन

काशीपुर में 11 लोगों को किया क्वारंटाइन

लॉक डाउन के दौरान गढ़वाल से पैदल बिहार की ओर जा रहे 11 लोगों को प्रशासन ने राहत शिविर में क्वारंटाइन कर दिया। सभी के स्वास्थ्य पर नजर बनी हुई है। पुलिस बाहर से आ रहे लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए...

काशीपुर में 11 लोगों को किया क्वारंटाइन
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरWed, 01 Apr 2020 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉक डाउन के दौरान गढ़वाल से पैदल बिहार की ओर जा रहे 11 लोगों को प्रशासन ने राहत शिविर में क्वारंटाइन कर दिया। सभी के स्वास्थ्य पर नजर बनी हुई है। पुलिस बाहर से आ रहे लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है। लॉक डाउन के दौरान कई लोग पैदल ही घरों को लौट रहे थे। इस पर उच्चाधिकारियों ने उन्हें पकड़कर क्वारंटाइन करने के आदेश दिये थे। मंगलवार की रात सूचना पर पुलिस ने 11 लोगों के जत्थे को रोक लिया। पूछताछ पर बताया कि वह गढ़वाल से बिहार की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस उन्हें गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में बने राहत शिविर में ले आई और क्वारंटाइन कर दिया। एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि काशीपुर में पंत इंका के अलावा निगम के रैन बसेरा और स्टेडियम में भी ऐसे राहत शिविर बनाये गये हैं। यदि संख्या अधिक होती है तो उनका स्टेडियम में बने राहत शिविर में क्वारंटाइन किया जायेगा। बताया कि बाहर से आ रहे लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है। किसी को भी बार्डर पार करने नही दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें