ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरपांच पदों पर 11 प्रत्याशियों के बीच होगी टक्कर

पांच पदों पर 11 प्रत्याशियों के बीच होगी टक्कर

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में पांच पदों पर अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन दो लोगों ने अपने पर्चे वापस ले...

पांच पदों पर 11 प्रत्याशियों के बीच होगी टक्कर
हिन्दुस्तान टीम,काशीपुरFri, 15 Jan 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जसपुर। हमारे संवाददाता

उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में पांच पदों पर अब 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन दो लोगों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। चुनाव अधिकारियों ने कोषाध्यक्ष राहुल, महिला उपाध्यक्ष दिव्या एवं मंत्री आशा को निर्विरोध घोषित किया है। चुनाव 25 जनवरी को होंगे।

बीती 11 जनवरी को अग्रवाल सभा में आठ पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। अध्यक्ष पद पर तरुण कुमार, मो.वसीम गुडडू, मो.आरिफ, उपाध्यक्ष पद पर चेतन अग्रवाल, नासिर अली, महामंत्री पद पर महफूज अली, विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर सलमान सिददीकी, राहुल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर कुशल अग्रवाल, मोसिन अहमद, दुष्यंत कुमार, प्रचार मंत्री पद पर मो.उस्मान, मधुप गोयल, महिला उपाध्यक्ष पद पर दिव्या अग्रवाल, महिला मंत्री पद पर आशा रानी ने पर्चे भरे थे।

शुक्रवार को नाम वापसी पर अध्यक्ष पद पर वसीम गुडडू तो कोषाध्यक्ष पद पर सलमान ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे राहुल को निर्विरोध कोषाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। अब अध्यक्ष पद पर आरिफ हुसैन, तरुण गहलोत, उपाध्यक्ष पद पर चेतन अग्रवाल, नासिर अली, महामंत्री पद पर महफूज अली, विमल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर कुशल अग्रवाल, मोसिन अहमद, दुष्यंत कुमार,प्रचार मंत्री पद पर मो.उस्मान, मधुप गोयल चुनाव मैदान में है। चुनाव अधिकारी सतीश अरोरा ने बताया कि चुनाव 25 जनवरी को होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें