ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड काशीपुरयूपी को तीन, उत्तराखंड को छह सीएम चला रहे: रावत

यूपी को तीन, उत्तराखंड को छह सीएम चला रहे: रावत

सपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने केंद्र सरकार पर एनएच-74 मुआवजा घोटाले में दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। यूपी और उत्तराखंड की प्रदेश सरकारों को भी कटघरे में रखते हुए कहा कि यूपी को तीन और...

यूपी को तीन, उत्तराखंड को छह सीएम चला रहे: रावत
Center,HaldwaniFri, 02 Jun 2017 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने केंद्र सरकार पर एनएच-74 मुआवजा घोटाले में दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है। यूपी और उत्तराखंड की प्रदेश सरकारों को भी कटघरे में रखते हुए कहा कि यूपी को तीन और उत्तराखंड को छह मुख्यमंत्री चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच माह तक सरकार के कायों की समीक्षा के बाद सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत शुक्रवार को हल्द्वानी रोड स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। कुलदीप ने कहा कि प्रदेश बने 17 साल हो गए हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों दल प्रदेश को लूटने में लगे हैं। अब सपा ने भी कमर कस ली है। 2019 लोकसभा चुनाव में सपा सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर कोरी घोषणाएं करने का आरोप लगाया। इससे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सब्बरवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द यादव, उशान्त सब्बरवाल, अरुण यादव, शकील अहमद अंसारी, सलामत, मेहंदी हसन, विनोद कुमार, शाहिद आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें