जुबिन नौटियाल के पिता ने भाजपा छोड़ी; 2027 के चुनाव में झटका देंगे, कांग्रेस में जाने की चर्चा

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बताया कि वे पार्टी में कुछ समय से आहत थे। उनके कांग्रेस में जाने की अटकले हैं।

Jubin Nautiyal Father Ramsharan Quits BJP
जुबिन नौटियाल के पिता ने भाजपा छोड़ी

फेमस बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले कुछ समय से पार्टी में रहकर आहत थे। रामशरण देहरादून जिले के विकासनगर विधानसभा में भाजपा के बड़े चेहरों में से एक हैं। रामशरण जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। यह भी अटकलें हैं कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं। रामशरण 2022 विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी थे।

रामशरण नौटियाल ने अपने निजी सहायक राज के जरिए इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को दिया। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस्तीफा मिलने से इनकार किया है। इस्तीफे को लेकर चकराता और विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग तरह के राग सामने आ रहे हैं।

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे?

2022 के विधानसभा चुनाव में चकराता से भाजपा के प्रत्याशी रहे नौटियाल का पार्टी से अलग होना भाजपा के लिए झटका माना जा रहा है। वे मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता हैं। इस्तीफे के बाद रामशरण नौटियाल का अगला कदम क्या होगा, अभी तक इस पर उनकी ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अटकलें हैं कि वे कांग्रेस से विकासनगर से टिकट की दावेदारी कर सकते हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि इसको लेकर उनकी कांग्रेस के कई राष्ट्रीय नेताओं से बातचीत भी हो चुकी है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

कुछ दिनों से पार्टी में रहकर आहत थे नौटियाल

हाल ही भाजपा के एक कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर मधु चौहान को अगला दावेदार बता दिया था, जिसके बाद से ही रामशरण नौटियाल की भाजपा से दूरियां सामने आने लगी थीं। इसके अलावा हाल ही में देहरादून में भाजपा की दावेदार मानी जानी वाली मधु चौहान ने अपने ही सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसको लेकर रामशरण की ओर से कार्रवाई की मांग पर अभी तक कोई एक्शन पार्टी की ओर से नहीं लिए जाने से वह काफी नाराज चल रहे थे। जिसका नतीजा अब इस्तीफे के रूप में साामने आया है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़जुबिन नौटियाल के पिता ने भाजपा छोड़ी; 2027 के चुनाव में देंगे झटका