Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Jihadist Elements Encroaching Government Land Uttarakhand CM pushkar singh dhami Warns
जेहाद पसंद लोग, हरी-नीली चादर वाली 550 मजारों को हटाया; उत्तराखंड CM ने शेयर किया VIDEO

जेहाद पसंद लोग, हरी-नीली चादर वाली 550 मजारों को हटाया; उत्तराखंड CM ने शेयर किया VIDEO

संक्षेप:

पूर्व अर्द्धसैनिक बल सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया कि उत्तराखंड में जेहाद प्रेम को पनपने नहीं देंगे। हमने हरी-नीली चादर वाली अवैध 550 मजारों को हटाया।

Dec 04, 2025 02:37 pm ISTGaurav Kala हल्द्वानी
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में सुनियोजित तरीके से डेमोग्राफी बदलने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि हरी, नीली और पीली चादर ओढ़कर कब्जे की नीयत से बनाई गई करीब 550 अवैध मजारों को सरकार ने हटाया है। धामी ने कहा कि जेहाद पसंद लोग पहाड़ों पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। जहां भी खाली या सरकारी जमीनें दिखीं, वहां अवैध बसावट करने की साजिश रची गई, लेकिन सरकार इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीआरपीएफ समूह काठगोदाम में पूर्व अर्द्धसैनिक सम्मेलन में सीएम ने कहा कि बाहरी राज्यों के कई लोगों को अवैध रूप से उत्तराखंड के स्थायी समेत अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए थे, जिन पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। पूरे प्रदेश में प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:संस्कृत भाषा के उत्थान के लिए बनेगा स्पेशल आयोग, उत्तराखंड CM का बड़ा आदेश
ये भी पढ़ें:अर्द्धसैनिक बलों की वीर नारियों को रजिस्ट्री में छूट, बच्चों की शादी के लिए फंड

10 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई

उन्होंने कहा कि अवैध रूप से देवभूमि में बसे घुसपैठियों से दस हजार हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा प्रकरण पर सीएम ने कहा कि अतिक्रमण मामले में जो भी फैसला आएगा, उसके लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। पूर्व में हल्द्वानी में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दंगाइयों से पाई-पाई की वसूली की गई है।

जेहाद प्रेमियों को पनपने नहीं देंगे

प्रदेश के सामाजिक एवं सुरक्षा मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में अवैध बसावट, लैंड जिहाद और अन्य गलत गतिविधियों के खिलाफ सरकार कड़े कदम उठा रही है। 10 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराई गई है तथा 550 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है। राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा-रोधी कानून और भू-कानून लागू कर सामाजिक समरसता एवं आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

घुसपैठिये होंगे चिह्नित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश दिए गए हैं। अवैध रूप से देवभूमि में बसे घुसपैठियों से 10 हजार हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के वनभूलपुरा में अतिक्रमण को लेकर जो भी फैसला आएगा, उसके लिए सरकार की पूरी तैयारी है।

सीआरपीएफ ने नक्सलवाद, धामी ने भ्रष्टाचार खत्म किया

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सीआरपीएफ ने देश से जिस तरह नक्सलवाद को खत्म किया, उसी तरह उत्तराखंड में मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का काम कर रहे हैं। जोशी ने कहा कि सीआरपीएफ समेत अर्धसैनिक बलों के जवानों ने नक्सलवाद को आज लगभग पूरी तरह समाप्त कर दिया है। उन्होंने उत्तराखंड की बात करते हुए कहा कि यहां पर सरकार ने भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा है। सीएम धामी खुद सैनिक परिवार से हैं और उन्हें सैनिक के जीवन का मोल पता है। उनकी रगों में सैनिक का खून है। वह सैनिक परिवारों के लिए हमेशा ही कल्याणकारी योजनाएं शुरू करते आए हैं।

हम सैनिकों के सिपाही

जोशी ने कहा कि सीमा पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जांबाज शहीदों के परिवार में से किसी एक को सरकारी नौकरी देने का काम धामी सरकार कर रही है। अब तक 28 लोगों को प्रदेश में नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि ‘मैं और मुख्यमंत्री सैनिकों के सिपाही हैं। हम हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं’।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।