देश का पहला अग्निवीर सेल, उपनलवालों को समान वेतन और अडानी से बिजली करार; धामी कैबिनेट के अहम फैसले

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तराखंड कैबिनेट ने 18 अहम फैसले लिए। इसमें देश का पहला अग्निवीर सेल, उपनलकर्मियों को समान वेतन और अडानी ग्रुप से बिजली का करार शामिल है।

Uttarakhand Cabinet Key Decisions
उत्तराखंड कैबिनेट ने 18 अहम फैसलों पर मुहर लगाई

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने मंगलवार को 18 अहम फैसलों के जरिए रोजगार, पारदर्शिता और तरक्की की राह पर कुछ और कदम बढ़ाए। अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल, शहरी जमीनों का डिजिटल रिकॉर्ड, जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद, बिजली उत्पादन बढ़ाने और गांवों में सहकारिता मजबूत करने के फैसलों के जरिए सरकार ने रोजगार से लेकर अर्थव्यवस्था तक कई अहम क्षेत्रों के लिए नई दिशा तय की।

सेना में सेवा पूरी कर दिसंबर, जनवरी में वापस लौटने वाले अग्निवीरों के रोजगार सेल के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह सेल अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उनकी क्षमताओं का सही उपयोग करने में मदद करेगा।

उत्तराखंड में देश का पहला अग्निवीर सेल

अग्निवीरों के लिए अलग सेल गठित करने के साथ ही वर्दीधारी सेवाओं में कार्ययोजित करने के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। कैबिनेट ने मंगलवार को इस सेल के संचालन के लिए एक उप निदेशक, दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का पद सृजित करने की स्वीकृति दे दी है। यह सेल सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन कार्य करेगा। यह सेना में 25 प्रतिशत अग्निवीरों के स्थायी होने के बाद शेष 75 प्रतिशत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार, उच्च शिक्षा और स्वरोजगार से जोड़ने की जिम्मेदारी निभाएगा। अग्निवीरों का पहला बैच दिसंबर में लौट रहा है, जबकि जनवरी तक 1200 अग्निवीर सेना में चार साल की सेवा कर वापस लौट रहे हैं।

सेवा नियमावली मंजूर

कैबिनेट ने उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सांख्यिकीय संवर्ग समूह क, ख और ग सेवा नियमावली 2026 को भी मंजूरी दी। स्वास्थ्य विभाग के सांख्यिकीय संवर्ग के कर्मचारियों की भर्ती और उसमें नियुक्त व्यक्तियों की सेवा शर्तों को विनियमित किया जा सकेगा।

सभी उपनलकर्मियों समान वेतन मिलेगा

धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों को समान वेतन देने की प्रक्रिया के टाइम टेबल पर मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही 17 अन्य प्रस्तावों पर भी कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि जो कर्मचारी बिना पद स्वीकृति के नियुक्त हुए हैं, उनके लिए पद सृजित किए जाएंगे। उन उपनल कर्मचारियों को भी राहत दी गई है, जो सेवा में निरंतरता की वजह से दायरे में नहीं आ रहे थे। अब निरंतर सेवा की शर्त हटा दी गई है। कर्मचारियों को वेतनमान का न्यूनतम और समय-समय पर संशोधित होने वाले महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

अन्य अहम फैसले

उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन

स्वास्थ्य विभाग में दवाओं, उपकरणों, कैमिकल समेत इंप्लांटस की पारदर्शी खरीद हो सकेगी। इसके लिए कैबिनेट ने उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन के गठन को मंजूरी दी। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कार्पोरेशन गठित किया गया है।

बिजली लेने के लिए अडानी पावर के साथ करार को मंजूरी

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में अडानी थर्मल पावर प्लांट से 1320 मेगावाट बिजली लेने के करार को भी मंजूरी दी। केंद्र से उत्तराखंड को अवार्ड हुए कोल ब्लॉक का इस्तेमाल करते हुए उत्तराखंड को अडानी पावर से ये बिजली 5.746 रुपए प्रति यूनिट मिलेगी। 25 साल तक इसी रेट पर उत्तराखंड को 1320 मेगावाट बिजली मिलेगी।

लोकायुक्त गठन को सर्च कमेटी को मंजूरी

लोकायुक्त गठन को सर्च कमेटी और उसकी नियमावली को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। समिति अध्यक्ष, सदस्य के तय नामों का पैनल तैयार कर चयन समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। इस फैसले से उत्तराखंड में लोकायुक्त चयन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

उत्तराखंड में हाईब्रिड वाहनों से ग्रीन सेस की छूट खत्म

उत्तराखंड ने हाइब्रिड वाहनों पर ग्रीन सेस की छूट खत्म कर दी है। हालांकि सीएनजी वाहनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह ग्रीन सेस से छूट यथावत बनी रहेगी। यह सेस उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश पर चुकाना होगा। राज्य में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीएनजी और हाइब्रिड वाहनों को ग्रीन सेस से राहत दी गई थी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देश का पहला अग्निवीर सेल, उपनलकर्मियों को समान वेतन; धामी कैबिनेट के अहम फैसले