
उत्तराखंड में ड्राइवर पिता की संतान ने कर दिया कमाल, पूरे देश में रोशन कर दिया अपने गांव का नाम
बेहद साधारण परिवेश से आने वाले दीपक ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने कस्बे का नाम रोशन कर दिय है कि आज उनके अपने परिवार के साथ-साथ पूरे कस्बे के लोग भी उन पर बेहद गर्व कर रहे हैं।
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी दीपक कांडपाल ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दीपक को पुणे में हुई एनडीए की 149वीं पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है, जो कि एनडीए का सबसे बड़ा सम्मान है और केवल उसी कैडेट को दिया जाता है, जिसने तीन साल की एकेडमिक ट्रेनिंग के दौरान शैक्षणिक, शारीरिक और नेतृत्व संबंधी सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हो। दीपक ने यह प्रतिष्ठित पदक चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी के हाथों ग्रहण किया।
सीमित संसाधनों और बेहद साधारण परिवेश में रहने के बावजूद दीपक ने ना केवल अपनी पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, बल्कि देश की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य अकादमी में सर्वोच्च सम्मान भी प्राप्त किया। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो दीपक कांडपाल के पिता जीवन चंद्र कांडपाल टैक्सी ड्राइवर हैं और उनका परिवार आज भी गरुड़ कस्बे में किराए के कमरे में रहता है।
बेहद साधारण परिवेश से आने वाले दीपक ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने कस्बे का नाम रोशन कर दिय है कि आज उनके अपने परिवार के साथ-साथ पूरे कस्बे के लोग भी उन पर बेहद गर्व कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Sourabh Jainलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




