Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़IMD Good News Amid Dry Cold and Dense Fog in Uttarakhand Rain and Snow Likely from 17 january
कोरी ठंड और घुप कोहरे के बीच उत्तराखंड में IMD की गुड न्यूज, इस दिन से बारिश-बर्फबारी

कोरी ठंड और घुप कोहरे के बीच उत्तराखंड में IMD की गुड न्यूज, इस दिन से बारिश-बर्फबारी

संक्षेप:

उत्तराखंड में कोरी ठंड और घुप कोहरे के अलर्ट के बीच आईएमडी ने गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी कब से शुरू होने वाली है।

Jan 13, 2026 08:59 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

IMD Weather Updates: उत्तराखंड में सूखी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोल्ड डे (शीत दिवस) की स्थिति रहने की संभावना जताई है। इन जिलों में दिन में धूप न निकलने से ठिठुरन बनी रह सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य के छह जिलों के मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उधर, प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। मौसम विभाग ने 17 और 18 जनवरी को राज्य के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

ये भी पढ़ें:सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिला उत्तराखंड का बागेश्वर, हरिद्वार-ऋषिकेश तक असर
ये भी पढ़ें:जनवरी में भी बारिश-बर्फबारी नहीं, कोरी ठंड से उत्तराखंड में सूखे जैसे हालात

आज और कल घने कोहरे के आसार

मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी का अनुमान

दून में रात का पारा पांच डिग्री से नीचे पहुंचा

राजधानी देहरादून में रात की सर्दी बढ़ गई है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 4.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। पंतनगर में अधिकतम तापमान गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। यानी फिलहाल पहाड़ों में दिन गर्म और मैदानों में दिन ठंडे महसूस किए जा रहे हैं।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।