उत्तराखंड में खौफनाक! पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर खुद थाने पहुंचा पति, बताई हत्या की वजह
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खौफनाक घटना सामने आई है। पत्नी को कुल्हाड़ी से काटने के बाद पति थाने पहुंचा और उसने हत्या करने की बात स्वीकारी। साथ ही पुलिस को वजह भी बताई कि उसने ऐसा क्यों किया।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर नेपाल सीमा पर बसे द्वालीसेरा में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद ही पुलिस चेक पोस्ट पर पहुंचा और पत्नी की हत्या करने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या की पीछे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होना सामने आया है। मृतका आशा कार्यकर्ता थी।
जानकारी के अनुसार, द्वालीसेरा निवासी भुवन प्रसाद बुधवार रात पत्नी 42 वर्षीय गीता देवी के साथ गांव के एक युवक के मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात दो बजे वापस घर पहुंचने पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस बीच गुस्से में आकर भुवन ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खुद ही अस्कोट के चेक पोस्ट पर पहुंचा। रात में ही अस्कोट थाने से एक टीम घटनास्थल पहुंची। गुरुवार को पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतका के पिता गोपाल राम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ केएस रावत ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
रिश्तों में दरार का खूनी अंजाम
सीमांत जनपद की शांत वादियां पिछले कुछ समय से हत्याओं की गूंज से सहमी हुई हैं। अस्कोट के द्वालीसेरा की हालिया घटना हो या जाखनी में हुआ हत्याकांड, दोनों में एक डरावनी समानता है। पति ने पत्नी की जान ली और फिर खुद पुलिस के पास पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। कानून की भाषा में इसे क्राइम ऑफ पैशन कहा जाता है। जिसका मतलब है वह अपराध है जो किसी पूर्व योजना के तहत नहीं, बल्कि अत्यधिक भावनात्मक आवेश में किया जाता है। द्वालीसेरा में बुधवार रात हुई हत्या की वारदात बीती 24 जनवरी को जाखनी में घटी घटना जैसी ही है।
दो घटनाएं, एक जैसा अंत
तब भी एक पति राजेन्द्र राम लाबड़ उर्फ राजेश ने अपनी पत्नी नीलम देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर कुछ देर बाद कपड़े बदलकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस कर्मियों को पत्नी की हत्या करने की बात बताई। ऐसा ही कुछ द्वालीसेरा में भी हुआ। भुवन का पत्नी गीता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद ही उनके बीच बाते बिगड़ी और हत्या जैसा वारदात सामने आई। भुवन प्रसाद ने अपनी पत्नी गीता देवी की कुल्हाड़ी से हत्या की और फिर घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित घिंघरानी नामक जगह पर स्थित पुलिस की चौकी तक पहुंचा और पुलिस कर्मियों को पत्नी की हत्या करने की बात बताई। पुलिस चेक पोस्ट जाते समय भुवन ने स्थानीय लोगों को भी गीता को मार डालने की बात कही।
एक तरफ मातम, दूसरी ओर शहनाई की गूंज
पिथौरागढ़। द्वालीसेरा में गुरुवार के दिन गांव में एक तरफ जहां मातम पसरा हुआ था, वहीं दूसरी शहनाई की गूंज थी। भुवन प्रसाद के घर में जहां गीता देवी का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं गांव के ही युवक की बारात गाजे-बाजे के साथ निकली।
खरीदारी करने दिन में दोनों साथ पहुंचे दुकान
पिथौरागढ़। भुवन प्रसाद और गीता देवी के बीच बुधवार रात नौ बजे तक सबकुछ ठीक था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार दोपहर के समय दोनों खरीदारी करने एकसाथ गांव की दुकान पहुंचे और खुशी-खुशी सामान लेकर घर गए। मेहंदी कार्यक्रम तक पहुंचने तक भी दोनों के बीच सबकुछ सामान्य था।
20 साल पहले हुआ था भुवन-गीता का विवाह
पिथौरागढ़। तीतरी निवासी गोपाल राम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी बेटी गीता देवी का विवाह 20 साल पहले भुवन प्रसाद के साथ हुआ था। जमाई भुवन उनकी बेटी गीता के साथ झगडा करता था। इधर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के चार बच्चे हैं। जिनमें दो का विवाह भी हो चुका है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


