पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, बच्चे समझते रहे- मां सो रही है; सिर से पैर तक 50 घाव

लाइव हिन्दुस्तान
share

रात को शख्स ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला और वह फरार हो गया। उधर, अगली सुबह बच्चों को लगा मां सो रही है, लेकिन गंध आने पर पर्दा उठा। बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

husband kills wife
पत्नी की हत्या के बाद पति फरार, पुलिस कर रही तलाश

अमित पडलिया, नैनीताल

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने डंडे से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। वारदात ओखलकांडा के खनस्यूं में हुई। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। सिर से पैर तक शरीर पर 50 घाव हैं। दंपति के 4 बच्चे थे। बच्चे समझते रहे कि मां सो रही है, लेकिन जब शव से गंध आई तो राज खुला। उनका पिता हत्या के बाद फरार हो चुका था।

जानकारी के अनुसार, 38 वर्षीय भीम सिंह पुत्र नारायण सिंह अपनी 35 वर्षीय पत्नी डिकरी देवी और चार बच्चों के साथ खनस्यूं में रहता था। शुक्रवार रात को घर पहुंचने के बाद भीम का पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर भीम ने डंडे से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया।

नशे का आदी है आरोपी

लोगों का दावा है कि भीम नशे का आदी था। उसका बड़ा भाई रुद्रपुर में निजी कंपनी में नौकरी करता है। तल्ला ओखलकांडा के एसआई अनीश अहमद ने बताया कि ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना दी थी। मौके से डंडा बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की फोटो और पैंफलेट जारी कर सूचना देने की अपील की है।

पिता की सनक ने उजाड़ा परिवार

पिता की सनक ने एक हंसता-खेलता परिवार तो उजाड़ा ही, चार मासूमों के चेहरे की हंसी और उनके सिर से मां का साया भी जिंदगीभर के लिए छीन लिया। ओखलकांडा के खनस्यूं में शुक्रवार को हुई घटना के बाद से ही हर किसी की आंखों में आंसू हैं।

बच्चों को लगा- मां सो रही है

घटना के बाद से डरे सहमे रहे चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उस वक्त उठ गया, जब पारिवारिक विवाद में पिता ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। सबसे बड़ा बेटा 10 वर्षीय राजू काफी देर तक मां को घर में सोया समझता रहा, पर जब उसे सच्चाई का पता चला, तो उसने सबसे पहले पड़ोसियों को जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर राजू को मारने की धमकी दी थी। इससे बच्चे भयभीत रहे। राजू समेत 8 वर्षीय हर्षिता, 6 वर्षीय कुणाल, 3.5 साल की बबली की पढ़ाई, उनके भविष्य, पालन-पोषण जैसी चुनौतियां अब मुंह बांए खड़े है। पुलिस की तीन टीमें सर्च अभियान में जुटी हुईं हैं। सीओ रविकांत सेमवाल का कहना है कि एक टीम लोकल में भेजी गई है, जबकि शेष दो टीमें हल्द्वानी और बाहर के शहरों में दबिश दे रही हैं। जल्द फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

पत्नी से की क्रूरता, सिर से पैर तक 50 घाव

खनस्यूं गांव में भीम सिंह ने गुस्से में पत्नी डिकरी देवी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। सिर से पैर तक डंडे से इतना पीटा कि 50 गहरे घाव पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को दिखे। सोमवार को रानीबाग चित्रशिला घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार होगा। फॉरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि मृतका के सिर और पूरे शरीर पर डंडे के निशान हैं। मृतका का हल्द्वानी स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम तीन डॉक्टर के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच किया। पैनल में एक महिला डॉक्टर भी रहीं। अब पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। कई जगह से महिला की हड्डी टूटने का अनुमान है।

रात भर बिस्तर पर पड़ी रही, शव से आने लगी थी गंध

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हमला करने के बाद भीम सिंह घर से चला गया था। अगले दिन तक डिकरी देवी बिस्तर पर पड़ी रही। लाश से गंध आनी शुरू हो गई थी। मोर्चरी में परिवार वालों का आरोप था कि पुलिस मदद के बजाय ये कहने लगी कि शव को ले जाने का इंतजाम परिजनों ने देरी से किया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पत्नी की हत्या कर पति फरार, बच्चे समझते रहे- मां सो रही है; सिर से पैर तक 50 घाव